Search

 
 
 

सदर अस्पताल में बिजली नहीं होने से टॉर्च की रोशनी में काम कर रहे स्टाफ

 
Koderma : सदर अस्पताल में कई दिनों से बिजली नहीं होने के बाद भी जनरेटर स्टार्ट नहीं किया जाता है. जिस वजह से ब्लड बैंक कर्मी टॉर्च की रोशनी में काम करने को विवश हैं. इस तरह की स्थिति अमूमन प्रतिदिन बनी रहती है. जिस वजह से ब्लड बैंक में संग्रह किए हुए रक्त जो फ्रिजों में रखे हुए होते हैं. उसके खराब होने की संभावनाएं बढ़ जाती है. इसको लेकर रक्तदाताओं को जागरूक करने वाली सामाजिक संगठन टीम के जिला संयोजक सह जिला वॉलंटरी ब्लड डोनर संगठन के कोषाध्यक्ष अली हैदर (बंटी) ने स्वास्थ्य विभाग से सदर अस्पताल में बिजली सुचारू रूप मिले इसकी व्यवस्था करने की मांग की है. बंटी ने कहा कि शिकायत मिल रही है कि काफी देर-देर तक लाइट कटने के बावजूद भी जनरेटर नहीं चलाया जा रहा है. अगर ऐसा ही रहा तो ब्लड बैंक में रखा रक्त खराब हो सकता है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और सिविल सर्जन से लाइट कटने पर अविलंब जेनरेटर चालू कर बिजली व्यवस्था सुचारू रखने की मांग की है, ताकि ब्लड सुरक्षित रह सके और अस्पताल कर्मी ठीक से अपना काम कर सकें. इसे भी पढ़ें : VC">https://lagatar.in/vc-sir-what-should-i-do-and-where-should-i-get-money-from-i-will-sell-my-kidney-and-give-it-dont-stop-my-file/">VC

सर…क्या करूं, और पैसा कहां से लाऊं, किडनी बेच कर दे दूंगा पैसे, मेरी PHD फाइल ना रोकें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही