Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्यामली कम्युनिटी हॉल में 'नील रोंगेर घोड़ा' नाटक का मंचन

Ranchi : श्यामली कम्युनिटी हॉल में रविवार को सांस्कृतिक संस्था `कृष्टि` के तत्वावधान में `नील रोंगेर घोड़ा` नाटक का मंचन किया गया. इस नाटक को मोहित चट्टोपाध्याय ने लिखा है. इस नाटक में दर्शाया गया है कि आम आदमी अपने छोटे-छोटे सपनों को पूरा करने के लिए किस तरह की जद्दोजहद में लगा रहता है. इसमें आम आदमी के जीवन संघर्ष और इससे जुड़ी घटनाओं को दिखाया गया है. (पढ़ें, सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-police-arrested-three-plfi-militants-arson-in-vehicles-engaged-in-construction-work/">सिमडेगा

पुलिस ने PLFI के तीन उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, निर्माण कार्य में लगे वाहनों में की थी आगजनी)

नील घोड़े से किस्मत बदलने की उम्मीद  

`नील रोंगेर घोड़ा` नाटक के मुख्य पात्र सोमनाथ घुड़दौड का है. जिसे साधारण-सी नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसके बाद भी वह अपनी किस्मत आजमाने में जुटा रहता है. उसके सपने में नीले रंग का घोड़ा है. उसे आखिरी दम तक उम्मीद रहती है कि यह घोड़ा उसकी किस्मत बदलेगा. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-shinde-government-will-fall-in-15-20-days-claims-sanjay-raut/">महाराष्ट्र

: शिंदे सरकार 15-20 दिन में गिर जायेगी, संजय राउत ने किया दावा

रेस कोर्स में सोमनाथ की मौत से हॉल में पसर जाता है सन्नाटा

लाइट, म्यूजिक, साउंड और पात्रों के संवाद से यह नाटक बहुत ही बेहतरीन ढंग से मंच पर उतारा गया. इस नाटक ने दर्शकों को लगभग डेढ़ घंटे तक सम्मोहित किया. लेकिन नाटक के मुख्य किरदार सोमनाथ की रेस कोर्स में मौत हो जाती है, तो दर्शकों का सम्मोहन टूट जाता है. पूरे हॉल में सन्नाटा पसर जाता है. नाटक में अर्णव बोस ने सोमनाथ की भूमिका, रीता डे ने सोमनाथ की पत्नी मृण्मयी , स्वरणेंदु बाग ने पुत्र की, पापिया चक्रवर्ती ने पुत्री की सोमेन ने बेटी के  प्रेमी चंचल की, सुमोना कुंडू ने सोमनाथ की प्रेमिका पोरना की, तनुश्री ने मिट्ठू का और सौरव मुखर्जी ने पोरना के पति सुभाष की भूमिका निभायी. इसे भी पढ़ें : डिमांड">https://lagatar.in/jbvnl-will-do-ppa-with-3-companies-buy-additional-power-according-to-demand/">डिमांड

के मुताबिक अतिरिक्त बिजली खरीद के लिए JBVNL 3 कंपनियों से करेगा PPA

कार्यक्रम की शुरुआत में किया गया पुस्तक का विमोचन

नाटक के एक पार्ट में सोमनाथा की छाया के रूप में वरुण बनर्जी (एक बुजुर्ग व्यक्ति) को दिखाया गया है. इसमें जॉकी का रोल रुद्रनाथ साहा ने किया. रिमो ने बालक की भूमिका में निभायी. कोलकाता के जाने-माने नाटककार सौरव पालोदी ने इस नाटक का निर्देशन किया. सोमनाथ कुंडू, अभिषेक, रिंकू सेन, सुपर्णा, छंदोश्री, अरूप सेन, सजल सहित अन्य लोगों का भी इस नाटक में विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम की शुरुआत में पुस्तक का विमोचन वर्षा बासु और अंजू ठाकुर ने किया. एन टी पी सी के विशेष सहयोग से यह नाटक सफल रहा. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/kiren-rijiju-gave-indications-in-exercise-of-implementing-uniform-civil-code-by-modi-government-did-not-tell-time/">मोदी

सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की कवायद में, किरेन रिजिजू ने दिये संकेत, समय नहीं बताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही