Search

 
 
 

मध्‍यान भोजन की जगह ख‍िलाया बासी बुंद‍िया, 10 बच्‍चे बीमार

 
Latehar : सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय उदयपुरा के दस बच्चे फूड प्वाइजनिंग के श‍िकार हो गए. सभी को सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि बच्चों को मध्यान भोजन की जगह बासी बुंदिया खिलाया गया था. इसे ही खाकर बच्चे बीमार हो गये. इन बच्चों में कुछ को उल्‍टी-दस्त शुरू हो गई. इसके बाद इन बच्चों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सदर अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार रवींद्र उरांव का पुत्र अभिषेक उरांव, नवनीत उरांव व पुत्री प्रियंका कुमारी, जगदेव उरांव का पुत्र रंजीत उरांव, दिलेश्वर उरांव का पुत्र आर्याशुं उरांव, मनोज उरांव का पुत्र प्रिंस उरांव, प्रीतम उरांव व पुत्री प्रिया कुमारी, संजीत उरांव का पुत्र माही उरांव व विषय उरांव का पुत्र आरोही उरांव को उल्‍टी व दस्त की शिकायत पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलखो, उदयपुरा की मुखिया सुनीता देवी, कांग्रेस नेता साजन कुमार अन्य लोग सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़‍ित बच्चों से मुलाकात की. उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : पारा">https://lagatar.in/fifth-day-of-fast-unto-death-of-mercury-medical-personnel-4-admitted-one-serious-met-irfan-ansari/">पारा

चिकित्सा कर्मियों के आमरण अनशन का पांचवा दिनः 4 भर्ती, एक गंभीर, मिले इरफान अंसारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही