Search

 
 
 

HC में एडवोकेट और एडवोकेट क्लर्क के बीच गतिरोध खत्म, काम पर लौटे लिपिक

 
Ranchi  :  22 जून गुरुवार से झारखंड हाई कोर्ट के वकीलों और लिपिकों के बीच चल रहा गतिरोध अब खत्म हो गया है. आज सोमवार से हाईकोर्ट में कार्यरत सभी लिपिक (मुंशी) कार्य पर लौट आये हैं. लिपिकों के काम पर लौटने से अब हाईकोर्ट में कार्य पहले की तरह ही सुचारु रूप से चलने लगा. हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है कि लिपिकों की मांगों को लेकर एसोसिएशन ने बैठक की और लिपिक संघ के प्रस्तावों पर सभी सदस्य सहमत है. इसलिए अधिवक्ता संघ और लिपिक संघ सम्मानपूर्व और दोस्ताना माहौल में सोमवार से काम करें. (पढ़ें, कहर">https://lagatar.in/rain-wreaking-havoc-landslide-in-himachal-uttarakhand/">कहर

बरपा रही बारिश! हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, महाराष्ट्र में 6 की मौत, कुल्लू में 8 गाड़ियां पलटी)

कमरे का ताला तोड़ने और सामान बाहर फेंकने से नाराज थे लिपिक संघ के सदस्य

लिपिक संघ ने पत्र जारी कर कहा है कि हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के मार्गदर्श के बाद हाईकोर्ट के लिपिक सोमवार से काम शुरू करेंगे. बता दें कि नये भवन में लिपिकों को आवंटित कमरे का ताला तोड़ने और सामान बाहर फेंके जाने से अधिवक्ता लिपिक संघ के सभी सदस्य नाराज थे और उन्होंने वकीलों के किसी भी कार्य में सहयोग से इंकार कर दिया था. इसे भी पढ़ें : रूस">https://lagatar.in/russias-biggest-air-strike-of-the-year-on-syria-13-civilians-including-2-children-killed/">रूस

का सीरिया पर साल का सबसे बड़ा एयर स्ट्राइक, 2 बच्चों समेत 13 आम नागरिकों की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही