Search

 
 
 

प्रदेश भाजपा नेताओं ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन को दी बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित भाजपा नेताओं ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. साहू ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी.
 
  • नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई पहचानः आदित्य साहू

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित भाजपा नेताओं ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. साहू ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी.

 

देश की युवा शक्ति करोड़ों की संख्या में सक्रिय रूप से पार्टी से जुड़कर प्रधानमंत्री के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने में योगदान करेगी. झारखंड की धरती से राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेष लगाव है. झारखंड इनकी जन्मभूमि है. इसलिए झारखंड के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है.

 

शुभकामना देने वालों में ये रहे शामिल

राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा,  चंपाई सोरेन, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, पी एन सिंह, अभयकांत प्रसाद, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पांडेय, डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,  मनोज कुमार सिंह,  प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, बालमुकुंद सहाय, गणेश मिश्र सहित झारखंड के सभी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शामिल हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही