Search

 
 
 

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्मभूषण सम्मान मिलने का प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा झारखंड के धरती पुत्र दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा का स्वागत किया है.
 

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा झारखंड के धरती पुत्र दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा का स्वागत किया है. साहू ने कहा कि यह सम्मान झारखंड की मिट्टी का सम्मान है. श्रद्धेय गुरुजी का संपूर्ण जीवन संघर्षों के साथ लोककल्याण केलिए समर्पित रहा. 

 

गुरुजी ने झारखंड में व्याप्त अशिक्षा,नशाखोरी और सूदखोरी के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया. झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को श्रद्धेय गुरुजी ने वर्षों तक नेतृत्व किया,एक दिशा दी. मोदी सरकार लगातार झारखंड के अमर शहीदों,कलाकारों और समाजसेवियों को पद्म अलंकरण से सम्मानित कर रही है.

 

दिशोम गुरु को पद्म भूषण से सम्मानित करना हर्ष का विषयः कांग्रेस

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन के निर्माण गरीब शोषितों वंचित तबके के सामाजिक राजनीतिक आर्थिक उत्थान के लिए गुरूजी द्वारा चलाए गए आंदोलन और रचनात्मक कार्यों की तुलना नहीं की जा सकती.

 

झारखंड वासियों की आकांक्षा थी कि राज्य और समाज के लिए दिए गए उनके योगदान को याद करते हुए भारत सरकार उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करती. हम उम्मीद करते हैं कि उनके संघर्षों को याद करते हुए भारत सरकार इस दिशा में कार्य करेगी. 

 

उन्होंने कहा कि गुरु जी का व्यक्तित्व समाज और राज्य के लिए एक उदाहरण है, उनके आदर्शों पर चलकर ही आज झारखंड का सर्वांगीण विकास हो सकता है. झारखंड वासियों के दिल में उनके सम्मान को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपनी समझ के अनुसार उन्हें जो सम्मान देने का निर्णय लिया है, वह हर्ष का विषय है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी.नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही