Search

 
 
 

शुक्रवार को होगी राज्य समन्वय समिति की बैठक, गुरुजी करेंगे अध्यक्षता, बोर्ड-निगम पर चर्चा

 
Ranchi : राज्य में सत्तारूढ़ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के बीच सहमति से बीते दिनों राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया था. समिति की पहली बैठक आगामी शुक्रवार (17 जून) को होगी. इसकी अध्यक्षता जेएमएम सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन करेंगे. इसे पढ़ें-एक्शन">https://lagatar.in/ranchi-police-in-action-posters-of-miscreants-pasted-in-the-city-see-whether-these-faces-involved-in-the-riot-are-among-you/">एक्शन

में रांची पुलिस, शहर में चिपकाया उपद्रवियों का पोस्टर, देखें उपद्रव में शामिल ये चेहरे कहीं आपके बीच तो नहीं!
सुबह 11.30 बजे समिति की बैठक शिबू सोरेन के आवास पर होगी. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक में बोर्ड-निगम, बचे हुए जिलों में 20 सूत्री कमिटी सहित गठबंधन सरकार के विधानसभा चुनाव से पहले जारी किये गए घोषणा पत्र में किये गए वादों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-disposal-and-packaging-association-met-the-health-minister-apprised-him-of-the-problems/">झारखंड

डिस्पोजल एंड पैकेजिंग एसोसिएशन ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात,समस्याओं से कराया अवगत
बता दें कि राज्य समन्वय समिति में 9 सदस्यों को शामिल किया गया है. इसके अध्यक्ष शिबू सोरेन हैं. वहीं सदस्यों में कांग्रेस से आलमगीर आलम, राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की, आरजेडी से सत्यानन्द भोक्ता और जेएमएम से विनोद कुमार पांडेय, फागु बेसरा, सरफराज अहमद एवं योगेंद्र प्रसाद शामिल हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही