Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना से मरने वालों के परिवार को आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक सुरक्षा दे राज्य सरकार : सुदेश महतो

Advertisement
Advertisement

Ranchi: आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने झारखंड सरकार से मांग की है कि कोरोना से मरने वालों के परिवार को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सुरक्षा दी जाए. उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में अबतक 4,600 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है और अभी भी हजारों लोग गंभीर रूप से बीमार हैं, वास्तविक स्थिति इससे कई गुना ज्यादा भयावह है. कोरोना महामारी ने चारों तरफ से लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है, जिसके घर में किसी भी सदस्य को कोरोना होता है उन्हें बहुत मुश्किल उठानी पड़ती है.

सुदेश ने कहा कि बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनके अपनों की मौत हो गई. घर में जो कमाने वाला था, उसकी मौत हो गई. अब घर में कोई कमाने वाला नहीं है. कई बच्चे ऐसे हैं, जिनके मां-बाप दोनों चले गए. कई बुजुर्ग हैं जिनके कमाने वाले जवान बच्चे चले गए. सरकार को यह सोचना होगा कि कोरोना के इस संकट काल में किस तरह हम लोगों की समस्या को दूर कर सकें.

झारखंड सरकार भी करे विशेष राहत पैकेज की घोषणा

सुदेश महतो ने सरकार से दिल्ली की तर्ज पर झारखंड में भी विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिस परिवार में कोरोना से मौत हुई है, उनको एक लाख रुपए का सहायता राशि दी जाए. जिन परिवारों में कमाने वाले व्यक्ति की मौत हुई है, वहां प्रति माह ₹ 2500 पेंशन दी जाए. जिन बच्चों के दोनों मां-पिता की मौत हुई या पहले से कोई पैरेंट नहीं था और अब दूसरे पैरेंट की कोरोना से मौत हुई है, जो अनाथ हुए हैं उन्हें ₹ 2500 महीना दिया जाए और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई मुफ्त हो.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही