Search

 
 
 

Ranchi News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे स्टेट नोडल ऑफिसर, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Ranchi News: निरीक्षण के दौरान डॉ. मुकेश मिश्रा ने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर ग्रामीणों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली.
 
आरोग्य मंदिर में नोडल ऑफिसर

Ranchi News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. मुकेश मिश्रा ने बुधवार को कांके प्रखंड के गुटूटोली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था और लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया.

 

निरीक्षण के दौरान डॉ. मुकेश मिश्रा ने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर ग्रामीणों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें: 

इस दौरान राज्य परामर्शी ललित लता टोप्पो भी मौजूद थीं. उन्होंने CHO पूनम रजवार और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की. अधिकारियों ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से चलाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

 

डॉ. मुकेश मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को समय पर जरूरी चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए. उन्होंने केंद्र की व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा ग्रामीणों तक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर विशेष जोर दिया.

 

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं और कामकाज की स्थिति की भी समीक्षा की गई. अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही