Ranchi: झारखंड पुलिस महकमे में अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है. फिलहाल कुल पांच IPS अधिकारी नई पदस्थापना का इंतजार कर रहे हैं. इनमें से दो वरिष्ठ अधिकारी पिछले करीब चार महीने से Waiting for Posting में हैं, जबकि तीन अन्य अधिकारियों को अभी तक नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है.
आईजी रैंक के राकेश बंसल और डीआईजी आनंद प्रकाश पिछले करीब चार महीने से नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं. राकेश बंसल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद से नई जिम्मेदारी नहीं पा सके हैं. वहीं आनंद प्रकाश को करीब चार महीने पहले बोकारो रेंज के डीआईजी पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक उनकी नई तैनाती नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें -
इसके अलावा आईजी हीरालाल चौहान भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे हैं. वहीं जमशेदपुर के पूर्व एसपी पीयूष पांडे और सरायकेला की पूर्व एसपी निधि द्विवेदी को भी उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया था. दोनों अधिकारी भी नई जिम्मेदारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं.
हाल-ए-झारखंड यह है कि पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के बावजूद पांच IPS अधिकारियों को अब तक नई जिम्मेदारी नहीं मिल सकी है. ऐसे में पुलिस महकमे में लंबित पोस्टिंग को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की निगाहें सरकार के अगले तबादला और पदस्थापन आदेश पर टिकी हुई हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


