Search

 
 
 

रिम्स में जल्द शुरू होगा अत्याधुनिक नेत्र संस्थान, मिलेगी सुविधा

राजधानी के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का काम लगभग पूरा हो चुका है. इस अत्याधुनिक संस्थान में न केवल आंखों से जुड़ी बीमारियों का इलाज होगा, बल्कि कॉर्निया ट्रांसप्लांट और इससे जुड़ी गंभीर बीमारियों का भी उपचार किया जाएगा
 


Ranchi :  राजधानी के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का काम लगभग पूरा हो चुका है. इस अत्याधुनिक संस्थान में न केवल आंखों से जुड़ी बीमारियों का इलाज होगा, बल्कि कॉर्निया ट्रांसप्लांट और इससे जुड़ी गंभीर बीमारियों का भी उपचार किया जाएगा.

 

 

 

कब से शुरू होगी सुविधा


भवन विभाग ने बताया है कि जुलाई तक भवन का काम पूरा होने की संभावना है. जुलाई के अंत या अगस्त तक भवन हैंडओवर होने की उम्मीद है. इसके बाद दो माह के अंदर रोगियों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी.

 

क्या होगा खास


अत्याधुनिक आई बैंक: इस संस्थान में अत्याधुनिक आई बैंक की सुविधा होगी, जिससे मरीजों को सस्ती दरों में नेत्र प्रत्यारोपन की सुविधा मिलेगी.

 

24 घंटे लैब की सुविधा: नए साल में 24 घंटे सेंट्रल लैब काम करेगा, जिससे मरीजों को जांच के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

 

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं: रिम्स में नई भर्तियों और विस्तारित ओपीडी समय के साथ, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही