Search

 
 
 

राज्य के सेकंड टॉपर दिव्यांशु उरांव को किया गया सम्मानित, बिशुनपुर में खुशी की लहर

झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के छात्र दिव्यांशु उरांव ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. संत पात्रिक हाईस्कूल, गुमला के छात्र दिव्यांशु उरांव और उनके सहपाठी अखिलेश साहू ने संयुक्त रूप से 500 में से 496 अंक (99.20 प्रतिशत) प्राप्त कर स्टेट सेकेंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है.
 

Ranchi : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के छात्र दिव्यांशु उरांव ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. संत पात्रिक हाईस्कूल, गुमला के छात्र दिव्यांशु उरांव और उनके सहपाठी अखिलेश साहू ने संयुक्त रूप से 500 में से 496 अंक (99.20 प्रतिशत) प्राप्त कर स्टेट सेकेंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है.

 
सोशल ऐक्टिविस्ट व आदिवासी नेता पहुंचे दिव्यांशु के गांव

दिव्यांशु उरांव की सफलता पर उन्हें सम्मानित करने के लिए सोशल ऐक्टिविस्ट व आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना आज उनके बिशुनपुर स्थित आवास पहुंचे. इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन टाना भगत,  इस्लाम अली और पूजा उरांव उपस्थित रहे. सभी ने दिव्यांशु को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

इस मौके पर आदिवासी नेता अनिल पन्ना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करना गर्व की बात है. दिव्यांशु ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती. मेहनत, लगन और परिवार का सहयोग हो तो ग्रामीण पृष्ठभूमि से भी बड़ी उपलब्धी हासिल किए जा सकते है.

 

पुलिसकर्मी का बेटा है दिव्यांशु उरांव 

दिव्यांशु उरांव आदिवासी परिवार से आते हैं. उनके पिता शत्रुध्न उरांव झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं. जबकि उनकी माता नयनतारा देवी एक पारा शिक्षिका हैं. दिव्यांशु ने बताया कि वे प्रतिदिन कई घंटों तक एकाग्र होकर पढ़ाई करते थे और उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी माता हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही