Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्टेट की सेकेंड टॉपर शुभांगिनी को किया गया सम्मानित

Barkattha : हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी पंचायत की गुंजरा निवासी सीबीएसई 12वीं की सेकेंड स्टेट टॉपर शुभांगिनी उर्फ मानसी को गुरुवार को सम्मानित किया गया. जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया और समाजसेवी सीके पांडेय ने उसके घर जाकर उसे सम्मानित किया. शुभांगिनी बीएसएनएल में इंजीनियर रविकांत प्रसाद और केबी महिला कॉलेज की प्राध्यापिका की बेटी एवं सेवानिवृत्त हाई स्कूल प्रधानाध्यापक शिक्षक नारायण प्रसाद की पोती है. वह सीबीएसई बोर्ड 12वीं साइंस ग्रुप में 98.2% अंक लाकर झारखंड स्टेट में सेंकेंड टॉपर बनी है. मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि बरकट्ठा की बेटी शिवांगिनी ने हजारीबाग जिले के साथ बरकट्ठा क्षेत्र का नाम राज्यभर में रौशन किया है, जो गर्व की बात है. साथ ही युवा पीढ़ी के लिए वह प्रेरणास्रोत है. शिवांगिनी विगत वर्ष 2022 में बायोलॉजी के नेशनल ओलंपियाड में स्टेट टॉपर रही एवं वर्ष 2021 में 10वीं बोर्ड में 98% अंक प्राप्त कर संत जेवियर स्कूल हजारीबाग की टॉपर बनी थी. इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/the-additional-collector-does-not-obey-even-the-orders-of-the-dc-know-the-whole-matter/">डीसी

के आदेश को भी नहीं मानते अपर समाहर्ता ! जानिये पूरा मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही