Ranchi : बिजली चोरी के खिलाफ राज्य में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. पिछले दो दिनों के अंदर 7721 ठिकानों पर रेड किया गया. 1139 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई. 1.93 करोड़ का जुर्माना ठोंका गया.
बिजली चोरी को रोकने के लिए 119 एंटी पावर थेप्ट टीम गठित की गई है. बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि बिजली चोरी कर रहे व्यक्तियों की सूचना सम्पूर्ण पता के साथ व्हाट्सअप के माध्यम से महाप्रबंधक (एपीटी) के मोबाइल संख्या 94311-35515-पर भेजें. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं मोबाइल संख्या गुप्त रखा जाएगा.
राजधानी रांची में सबसे अधिक रेड
बिजली चोरी को लेकर राजधानी में सबसे अधिक रेड किया गया. कुल 1065 ठिकानों पर छापेमारी की गई. 119 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया. इसके बाद धनबाद में 933 और चाईबासा में 905 ठिकानों पर रेड किए गए
सर्किल का नाम |
रेड की संख्या | एफआइआर की संख्या |
रांची | 1065 | 119 |
गुमला | 297 | 57 |
जमशेदपुर | 553 | 65 |
चाईबासा | 905 | 81 |
धनबाद | 933 | 73 |
चास | 614 | 80 |
डालटनगंज | 509 | 95 |
गढ़वा | 178 | 36 |
दुमका | 281 | 60 |
साहेबगंज | 463 | 92 |
गिरिडीह | 413 | 80 |
देवघर | 392 | 74 |
हजारीबाग | 444 | 121 |
रामगढ़ | 467 | 66 |
कोडरमा | 207 | 40 |
कुल रेड की संख्या | 7721 | |
एफआइआर की संख्या | 1139 |
https://lagatar.in/ranchi-cm-hemant-soren-and-kalpana-soren-inaugurated-the-ipsova-diwali-fair
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment