Search

 
 
 

Hazaribagh News: रेवार गांव में स्थापित होगी हनुमान जी की प्रतिमा

सदर प्रखंड के रेवार गांव में बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इसको लेकर शनिवार को भूमि पूजन किया गया.
 

Hazaribagh: सदर प्रखंड के रेवार गांव में बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इसको लेकर शनिवार को भूमि पूजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा ग्रामीणों ने भगवान बजरंग बली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित होने से गांव में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा मिलेगी. साथ ही युवाओं में भी धार्मिक संस्कारों का प्रसार होगा.

 

इस अवसर पर सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा सांसद प्रतिनिधि दामोदर प्रसाद, सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष  शिव पाल यादव, शिव प्रसाद राणा,  रणधीर पांडे, नागेश्वर यादव,  अजय यादव, जितेंद्र यादव,  विनोद राणा,  बलदेव यादव,  कुमार गोप,  कैलाश साव,विनोद साव, चेतलाल यादव, कैलाश रजक सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे.

 

ग्रामीणों ने इस पुनीत कार्य के लिए सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से गांव में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई पहचान मिल रही है. कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही