Ranchi News : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में “मोबाइल नहीं, ड्राइविंग के दौरान” थीम के तहत सेंट्रल एकेडमी स्कूल बरियातू में यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इसे भी पढ़ें...
कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. छात्रों को बताया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है. इसलिए ड्राइविंग के दौरान मोबाइल से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है.
इसके साथ ही छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के बारे में भी जानकारी दी गई. पुलिस ने छात्रों से खुद यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की.
रांची ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

