- हाई पावर सुपरवाइजरी इलेक्शन कमिटी ने लगाई रोक
- झारखंड बार काउंसिल में सदस्यों की संख्या 25 से बढ़कर हुई थी 32
Ranchi: हाई पावर सुपरवाइजरी इलेक्शन कमिटी ने आदेश जारी कर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के द्वारा झारखंड स्टेट बार काउंसिल की 7 सीटें बढ़ा दिए जाने के आदेश पर रोक लगा दी है. BCI के आदेश से झारखंड स्टेट बर काउंसिल की सीटे 25 से बढ़ाकर 32 कर दिए जाने के आदेश पर रोक लगा दी. साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बार काउंसिल आफ इंडिया के आदेश की आलोक में कोई कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ें:
यहां बता दें कि BCI ने 19 जुलाई 2026 को रेजोल्यूशन पास झारखंड स्टेट बार काउंसिल की 7 सीटे बढ़ दी हैं. BCI ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 19 से 25 वें स्थान पर रहने वाले उम्मीदवारों को विजई घोषित करने को कहा था. इसके बाद बीते गुरुवार को
झारखंड स्टेट बर काउंसिल के 31 सदस्यों का परिणाम जारी कर दिया गया है. निर्वाचन पदाधिकारी ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 19 से 25 वें स्थान पर रहने वाले उम्मीदवारों (अधिवक्ताओं) को विजयी घोषित किया है. इनमें प्रयाग महतो, राम सुभाग सिंह, बालेश्वर सिंह, सुधांशु शेखर चौधरी, राजेंद्र कृष्ण, गुप्तेश्वर प्रसाद झा एवं प्रभात कुमार सिन्हा शामिल है. इसके अलावा दो अन्य महिला अधिवक्ताओं में स्वाति सिंह एवं शौर्या द्विवेदी शामिल हैं. बता दें कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में 22 अधिवक्ताओं की जीत से संबंधित गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित हो चुका है. महिला कोटा से पांच महिला अधिवक्ता चुनी गई हैं. एक सीट अभी भी विवादित है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment