Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, टाइटन के शेयरों में 7 फीसदी की तेजी

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ. सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

में 0.74 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. जबकि निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

में भी 0.73 फीसदी का उछाल देखने को मिला. आज के कारोबार में सेंसेक्स 382.95 अंकों की मजबूती के साथ 52,232.43 के स्तर पर समाप्त हुआ. वहीं निफ्टी भी 114.20 अंकों की तेजी के साथ 15,690.40 के स्तर पर बंद हुआ.

फार्मा सेक्टर में बिकवाली

आज के कारोबार में इंफ्रा, मेटल, एफएमसीजी, एनर्जी और बैंकिंग सेक्टर में लिवाली देखने को मिली. वहीं फार्मा सेक्टर में बिकवाली की स्थिति रही. शेयर बाजार की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई थी. सेंसेक्स 290.96 अंकों की बढ़त के साथ 52,140.44 पर खुला था. वहीं, निफ्टी 86.45 अंकों की तेजी के साथ 15,662.65 के स्तर पर शुरू हुआ था.

इसे भी पढ़े : गूगल">https://lagatar.in/googles-new-advertising-policy-will-be-implemented-from-august-3-the-company-will-promote-crypto-currency/81164/">गूगल

की नयी विज्ञापन पॉलिसी 3 अगस्त से होगी लागू , Crypto Currency का प्रचार करेगी कंपनी

टाइटन के शेयरों में रही लिवाली

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. जबकि 9 शेयर लाल निशान पर रहें. टाइटन कंपनी के शेयरों में सबसे अधिक 6.69 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. वहीं ONGC में 4.16 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो में 2.64 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1.82 फीसदी और कोटक महिंद्रा में 1.80 फीसदी का उछाल देखने को मिला.

इन कंपनियों में भी रहा उछाल

बजाज फाइनेंस में 1.61 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.07 फीसदी, एशियन पेंट्स में 1.02 फीसदी और एचडीएफसी में 0.84 फीसदी की तेजी देखने को मिली. नेस्ले इंडिया, इंफोसिस, एनटीपीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल, टीसीएस, रिलायंस, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए.

इसे भी पढ़े :तो">https://lagatar.in/so-education-minister-jagarnath-mahato-will-pass-12th-without-giving-exams/81187/">तो

बिना एग्जाम दिये 12वीं पास कर जायेंगे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो!

इंडसइंड बैंक के शेयरों में 2.15 फीसदी की गिरावट

इंडसइंड बैंक के शेयर करीब 2.15 फीसदी टूटकर बंद हुआ. इसके अलावा पावर ग्रिड में 0.68 फीसदी, बजाज ऑटो में 0.51 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.51, डॉक्टर रेड्डीज में 0.50 फीसदी, एचसीएल टेक में 0.38 फीसदी, सन फार्मा में 0.32 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.30 फीसदी और बजाज फिनजर्व  के शेयर में 0.02 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही