Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग, सेंसेक्स 975 अंक मजबूत, निफ्टी में भी उछाल

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk :  घरेलू शेयर बाजार में आज रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली. इससे पहले भी मंगलवार को शेयर बाजार करीब 700 अंक मजबूत हुआ था. वहीं आज भी शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. वहीं इंट्रा डे में सेंसेक्स ने करीब 715 अंक मजबूत हुआ था. आज के कारोबार में सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और">https://www.nseindia.com/">

निफ्टी दोनों में भारी उछाल देखने को मिला. सेंसेक्स ने आज 50 हजार के स्तर को पार कर लिया. वहीं निफ्टी भी 15150 के पार पहुंच गया.

बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में भारी उछाल

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 976 अंकों की तेजी के साथ 50,540.48 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 269 अंक मजबूत होकर 15175 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में सबसे अधिक बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में उछाल देखने को मिला. इससे शेयर बाजार को आज काफी सपोर्ट मिला. इंडसइंड बैंक में 4.18 फीसदी, HDFC बैंक में 4.48 फीसदी, SBI में 4.30 फीसदी, एक्सिस बैंक में 3.51 फीसदी और ICICI बैंक में 3.86 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. वहीं पावरग्रिड में 0.37 फीसदी और डॉ रेड्डीज में 0.35 फीसदी की गिरावट देखी गयी.

एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर और पावरग्रिड टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स  के 28 शेयरों हरे निशान पर बंद हुए. जबकि 2 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. HDFC बैंक, SBI, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, HDFC, कोटक बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें. जबकि पावरग्रिड और डॉ रेड्डीज में आज के टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहें.

 निवेशकों ने कमाए 2.5 लाख करोड़

शेयर बाजार में भारी उछाल से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप में बढ़ोतरी देखी गयी. कंपनी का मार्केट कैप 2,18,14,555.75 करोड़ पहुंच गया है. वहीं गुरूवार को यह 2,15,63,743.31 करोड़ पर बंद हुआ था. यानी 1 दिन में निवेशकों की दौलत में करीब 2.5 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही