Search

 
 
 

तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 126 अंकों की बढ़त, निफ्टी 18000 के पार पहुंचा

 
LagatarDesk :  नये साल के दूसरे कारोबारी सत्र में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर समाप्त हुए. सेंसेक्स 126 अंकों की तेजी के साथ 61294 के स्तर पर समाप्त हुआ. जबकि निफ्टी 35 अंक मजबूत होकर 18232 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं बैंक निफ्टी 222 अंक चढ़कर 43425 के स्तर पर समाप्त हुआ. हालांकि शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था. सेंसेक्स 93 अंक टूटकर 61,075 के लेवल पर खुला था. जबकि निफ्टी 34 अंकों की मजबूती के साथ 18,163 के लेवल पर ट्रेडिंग शुरू की थी. (पढ़ें, महागठबंधन">https://lagatar.in/tension-increased-in-grand-alliance-rjd-jdu-leaders-demanded-action-on-sudhakar-singh/">महागठबंधन

में बढ़ा तनाव, RJD-JDU के नेताओं ने की सुधाकर सिंह पर कार्रवाई की मांग)

एक्सिस बैंक के शेयर में रही 2.25 फीसदी की बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 17 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. जबकि 13 शेयर लाल निशान पर समाप्त हुए.आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, फार्मा और आईटी इंडेक्स में तेजी रही. इसके अलावा इंश्योरेंस कंपनियों के स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एक्सिस बैंक के शेयरों में 2.25 फीसदी की बढ़त देखी गयी. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 1.13 फीसदी की गिरावट नजर आयी.

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में एक्सिस बैंक, टाइटन, टीसीएस, टेक महिंद्रा और सनफार्मा के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस, एचयूएल, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : खेलगांव">https://lagatar.in/mp-sports-festival-from-february-17-to-19-in-khelgaon-more-than-2000-players-will-participate/">खेलगांव

में 17 से 19 फरवरी तक सांसद खेल महोत्सव, 2000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड आईटीसी, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं इंडसइंड बैंक, विप्रो, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, एचसीएल टेक, पावरग्रिड और एसबीआई के शेयर बढ़त के साथ समाप्त हुए. इसे भी पढ़ें : कोहरे">https://lagatar.in/fog-and-cold-wave-increased-the-trouble-hazaribagh-youth-wing-arranged-bonfire/">कोहरे

और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, हजारीबाग यूथ विंग ने की अलाव की व्यवस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही