Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, सेंसेक्स 16 अंक चढ़ा, इंडसइंड बैंक टॉप लूजर

LagatarDesk : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग हुई. हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 16.29 अंक चढ़कर 60174.01 के लेवल पर शुरू हुआ है. जबकि निफ्टी 15.05 अंकों की मजबूती के साथ 17737.35 के लेवल पर खुला है. हालांकि थोडे़ देर के बाद सेंसेक्स 147.15 अंक उछलकर 60304.8 के लेवल पर ट्रेड करने लगा. जबकि निफ्टी 54.75 अंकों की तेजी के साथ 17794 के लेवल पर कारोबार करने लगा. (पढ़ें, बालाकोट">https://lagatar.in/balakot-airstrike-recommendation-to-sack-group-captain-who-fired-missile-at-mi-17-helicopter/">बालाकोट

एयरस्ट्राइक : एमआई-17 हेलिकॉप्टर पर मिसाइल दागने वाले ग्रुप कैप्टन को बर्खास्त करने की सिफारिश)

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 17 शेयर लाल निशान पर

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 13 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 17 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टाटा स्टील के शेयरों में 0.74 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि इंडसइंड बैंक के शेयरों में 0.82 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/punjab-firing-at-bathindas-military-station-4-killed/">पंजाब

: बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 की मौत

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में  टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और सनफार्मा के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में इंडसइंड बैंक, नेस्ले, कोटक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड के शेयर शामिल हैं.

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट और तेजी

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, लार्सन, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि एनटीपीसी, रिलायंस, टाइटन, इंफोसिस, एचयूएल, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंकस भारती एयरटेल, आईटीसी और टीसीएस के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही