Search

 
 
 

मगध कोल परियोजना से चोरी का कोयला लदा ट्रक और लोडर जब्त

 
Chatra : पुलिस ने मगध कोल परियोजना से चोरी का कोयला लदा ट्रक और लोडर जब्त किया है. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टंडवा थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कोयला स्टॉक से लोडर द्वारा ट्रक नंबर जेएच 9 एक्स 7667 में अवैध रूप से कोयला लोड किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/electricity-shortage-in-jharkhand-9-hours-in-ranchi-district-power-cut-for-17-hours-in-dvc-command-area/">झारखंड

में बिजली की किल्लत : रांची जिले में 9 घंटे, डीवीसी कमांड एरिया में 17 घंटे तक कट रही बिजली

ट्रक और लोडर दोनों को पुलिस ने किया जब्त

सूचना के आधार पर पुलिस व सीसीएल के सुरक्षा कर्मी कोयला स्टॉक पहुंचे, जहां से कोयला लदा ट्रक कोयला लेकर कांटा नंबर छह की तरफ चला गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. वहीं कोयला लोड करने वाला लोडर वहां से बिरसा मैदान के समीप जंगल में चला गया.पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया. इससे पहले बीते आठ दिसंबर को मगध कोल परियोजना से निकला अवैध कोयला लदा 12 चक्का ट्रक को पुलिस ने जब्त किया था. पुलिस टीम ने गोविंदपुर के बारा टोला के पास ईट भट्ठा के पास अवैध कोयला लगा ट्रक जब्त किया था. इसे भी पढ़ें -यूपी">https://lagatar.in/up-black-moneys-magic-broken-177-crores-found-in-it-raid-from-perfume-trader-jain-sent-to-reserve-bank-basement-also-found/">यूपी

: काले धन का तिलस्म टूटा, IT रेड में इत्र कारोबारी जैन के यहां मिले 177 करोड़, रिजर्व बैंक भेजे गये, तहखाना भी मिला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही