Search

 
 
 

झारखंड सहित कई राज्यों में आंधी, बारिश, बर्फबारी और वज्रपात, 15 की मौत, सिक्किम में लैंड स्लाईड, 1500 पर्यटक फंसे

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरलम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, में आंधी-तूफान की संभावना जताई गयी है.
 

New Delhi :   झारखंड सहित कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है. आंधी, बारिश और बर्फबारी से  आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम समेत तीम जिलों में रविवार को बर्फबारी होने की खबर है.

 

 

 

उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे है. सिक्किम से बड़ी खबर आयी है. सिक्किम  के मंगन जिले में रविवार को लाचेन-चुंगथांग रोड पर तेज बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन हुआ. इस कारण सड़क में आवागमन बाधित हो गया. यहां 1500 टूरिस्ट फंस गये. आज सोमवार सुबह पर्यटकों का रेस्क्यू किया जा रहा है, 

 

हिमाचल प्रदेश स्थित लाहौल स्पीति के ऊंचाईवालों इलाकों में हिमपात हुआ गोंदला में 28.5 सेंटीमीटर, केलांग में 20.0 सेमी, हंसा में 5 सेमी बर्फ गिरने की सूचना है. शिमला, कुल्लू और मंडी में ओले गिरे हैं. सेब की फसल को क्षति पहुंची है.

 

उत्तरप्रदेश भी अछूता नहीं रहा. राज्य में  आंधी-बारिश और वज्रपात होने से 72 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है.  खबर है कि काशी, गोंडा, सुल्तानपुर, कानपुर समेत 11 जिलों में रविवार को रुक-रुककर बारिश होती रही.  कानपुर, मथुरा, संभल में ओले गिरने की खबर है.

 

राजस्थान के 14 जिलों में आंधी  चलने के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-NCR और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है.

 

 हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरलम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, में आंधी-तूफान की संभावना जताई गयी है.

 

आंध्र प्रदेश, केरलम और पुडुचेरी में ओलावृष्टि हो सकती है बिहार और झारखंड में तेज बारिश होने की संभावना है. मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

 

आज सोमवार को ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में असर बना हुआ है. पश्चिम बंगाल में बने सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है. राज्य मे  बादल, बारिश की स्थिति बनी हुई है. बिहार के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही