Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में 20 मार्च से तीन दिन तक आंधी-बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने जा रहा है. 20 मार्च से तीन दिनों के लिए बिहार का मौसम बदलने वाला है. 20 से 23 मार्च के बीच पूरे बिहार में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है.
Advertisement
Advertisement

Patna: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने जा रहा है. 20 मार्च से तीन दिनों के लिए बिहार का मौसम बदलने वाला है. 20 से 23 मार्च के बीच पूरे बिहार में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम के इस बदलाव का सबसे अधिक असर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी बिहार में होगा. किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा. पूर्वी बिहार के मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, वज्रपात की भी संभावना है.

 


वहीं, 21 मार्च को भी कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश के आसार है. जिसमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, पटना, गया, नवादा, जमुई और आसपास के जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है. 


जबकि 22 मार्च को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग ने वज्रपात के दौरान लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही