Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : चैती छठ की तैयारी तेज, 54 घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, रोशनी और यातायात सहित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Patna : सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, रोशनी और यातायात सहित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है.

 

डीएम ने किया घाटों का निरीक्षण

जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने गंगा घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन, यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहे.

 

22 से 25 मार्च तक होगा महापर्व

22 मार्च को नहाय-खाय, 23 मार्च को खरना, 24 मार्च को संध्याकालीन अर्घ्य एवं 25 मार्च को प्रातःकालीन अर्घ्य है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम .प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं .एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गोताखोरों की तैनाती रिवर पेट्रोलिंग और ड्रोन से निगरानी सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था

 

मेडिकल टीम और आपात सेवाएं सक्रिय

दानापुर से पटना सिटी तक करीब 54 गंगा घाटों को 19 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा और प्रबंधन किया जा रहा है. हर सेक्टर में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे.

 

नाव संचालन पर प्रतिबंध

22 से 25 मार्च तक निजी नावों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.बैरिकेडिंग,पेयजल,शौचालय ,प्रकाश व्यवस्था ,साफ-सफाई जैसी सुविधाएं तेजी से तैयार की जा रही हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही