Search

 
 
 

भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ममता बनर्जी एक बार फिर हारने वाली हैं

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने आज कहा कि ममता बनर्जी फिर एक बार हारने वाली हैं. कहा कि भवानीपुर सीट से मैं जीतूंगा, यहां कमल खिलेगा.
 

 Kolkata :  पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने आज कहा कि ममता बनर्जी फिर एक बार हारने वाली हैं. कहा कि भवानीपुर सीट से मैं जीतूंगा, यहां कमल खिलेगा.

 

 

 

उन्होंने कहा कि टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराना बहुत जरूरी है.आरोप लगाया कि ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं. टीएमसी सरकार बंगाल को बर्बाद करने वाली है. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बार जनता उनको उखाड़ फेंकने का काम करेगी.यह सीट भाजपा जीतेगी. वे यहां 25000 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीतेंगे. 


दिलचस्प बात यह है कि ममता बनर्जी  ने पिछले दिनों भवानीपुर सहित राज्य की विभिन्न विस सीटों की मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने के लिए चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा था कि अगर मतदाता सूची में एक भी मतदाता का नाम रह गया तो भी वह भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही