Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहित्यकार कविता रानी सिंह के कहानी संग्रह रिश्ते का विमोचन

Ranchi : शब्दकार मंच के तत्वावधान में होटल सिटी पैलेस में लेखिका कविता रानी सिंह के प्रथम कहानी संग्रह रिश्ते का लोकार्पण संपन्न हुआ. विमोचन समारोह में अध्यक्ष के रूप में डॉ अशोक प्रियदर्शी ने नए कहानीकारों के संदर्भ में बहुत ही शिक्षाप्रद बातें कहते हुए तरह-तरह के प्रसंगों का वर्णन किया व उन्हें दिशा दिखाई. विशिष्ट अतिथि एवं देश के प्रसिद्ध कथाकार पंकज मित्र ने भी उपरोक्त कथा संग्रह के बहाने कहानी के व्यापक फलक का वर्णन करते हुए विविध कथानकों पर व्यापक चर्चा की. प्रसिद्ध कथाकार अनीता रश्मि ने उक्त संग्रह पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कथा संग्रह की सारी कहानियां प्रेम से पगी हुई कहानियां है. उन्होंने लफंगे कहानी को एक बड़ी कहानी बताया और बेला वाटिका को लोककथा का रूप लेती हुई एक अच्छी कहानी की संज्ञा दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/08rc_m_182_08042023_1.jpg"

alt="" width="1599" height="899" />

नारी किसी परिस्थिति में जल्दी हारती नहीं है- डॉ सुरिंदर कौर नीलम

डॉ सुरिंदर कौर नीलम ने इन्हें नारी विमर्श की कहानी, नारी के जूझने की कहानी बताते हुए कहा कि नारी किसी परिस्थिति में जल्दी हारती नहीं है. सारिका भूषण ने बताया कि किस प्रकार समाज में भागी हुई लड़की को भागी हुई कहा जाता है. वीना श्रीवास्तव ने भी उपरोक्त संग्रह के विभिन्न पक्षों पर बात करते हुए कथा के व्यापक स्वरूप की चर्चा करते हुए संग्रह के कुछ हिस्सों का पाठ किया और उस पर बातें की.

वरिष्ठ कथाकारों का योगदान उनके लिए अनमोल- कविता रानी

कविता रानी सिंह ने अपनी कहानियों के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने कथा रचना की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि इस दिशा में सभी वरिष्ठ कथाकारों का योगदान उनके लिए अनमोल है. राजीव थेपड़ा ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया. स्वागत भाषण संगीता कुजारा टॉक ने किया. शब्दकार के अन्य सदस्यों में नंदा पांडे एवं रश्मि शर्मा ने अतिथियों का स्वागत और अपनी अन्य भूमिकाओं का निर्वाह किया. कार्यक्रम में राकेश रमन, विजय राजगढ़िया, कामेश्वर कामेश, रश्मि सिंह, अनुराधा अनु, ऋतुराज वर्षा, रजनी शर्मा चंदा, विभा शर्मा, खुशबू बरनवाल सीपी, बिंदु रिद्धिमा, संध्या चौधरी, रेखा जैन, अर्पणा सिंह, संगीता अनुभूति, रंगोली सिन्हा, रेणुबाला धार, प्रतिभा सिंह, मीना बंधन, शालिनी नायक, सुनीता अग्रवाल, सुमिता सिन्हा, सूरज श्रीवास्तव,रेणु झा रेणुका, मीरा,विम्मी, डा. साक्षी शर्मा,नीरज वर्मा, मंजू सिंह इत्यादि के अलावा शहर के अन्य बहुत सारे गणमान्य साहित्यकार लेखक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – वीकली">https://lagatar.in/weekly-roundup-read-which-important-cases-were-heard-in-the-high-court-and-civil-court/">वीकली

राउंडअप: पढ़िए हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में किन महत्वपूर्ण केस पर हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही