कोर्ट का ED को निर्देश, मधु कोड़ा के मामले में हाईकोर्ट जाए एजेंसी
भाजपा चुनाव जीतने के लिए तैयार: शिवराज
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा नेतृत्व की सरकार बनाने के लिए तैयार है. चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यकर्ताओं को जनभावनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि हमें परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयासों की परिसीमा करनी है. हमें अब चुनाव तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन कर कार्य करना है और अपने अंदर चुनाव जीतने की तड़प पैदा करनी है.चुनाव प्रबंधन ही जीत की कुंजी: बाबूलाल
प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रबंधन ही चुनाव में जीत की कुंजी है. यदि प्रबंधन समिति पूर्ण योजना और पूर्व योजना पर कार्य करेगी, तो सफलता हमारी झोली में होगी. उन्होंने कहा कि विभिन्न पर्व-त्योहारों के बीच अब कार्यकर्ताओं के लिए एक ही पर्व है, वह है चुनाव पर्व. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव अभियान को व्यवस्थित तरीके से संचालित करके हम सभी परिणाम को अनुकूल और सुखद बना सकते हैं. आज जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है. चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक पूर्व सांसद सुनील सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी ने हर बूथ को जीतने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान नेताओं के आगमन, उनके कार्यक्रम और चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है. सुनील सिंह ने यह भी कहा कि उन मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान देने पर चर्चा हुई, जो कमजोर माने जाते हैं. नेताओं के आगमन और उनकी चुनावी सभाओं को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि यदि सरकार बनती है, तो पार्टी की ओर से ````गोगो दीदी योजना```` लाई जाएगी और इसके लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं, जिसमें कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.एनडीए मजबूती से चुनाव लड़ेगा: हिमंता
हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य में एनडीए गठबंधन अपने सहयोगियों के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी. जैसे ही चुनाव आयोग झारखंड के लिए चुनाव की तारीख की घोषणा करेगा, उसके 24 से 28 घंटों के भीतर भाजपा अपने हिस्से की 98% सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देगी. चंदनक्यारी सीट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सीट भाजपा के हिस्से में ही रहेगी. एनडीए के सहयोगी दलों के सीट शेयरिंग पर हिमंता ने कहा कि आजसू पार्टी के साथ एक सीट के लिए बात फाइनल होना बाकी है. संभव है कि उसे 11 या 9 सीटें मिलें. वहीं, जदयू को दो सीटें मिल सकती हैं. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोजपा के लिए भी सीटों पर बातचीत जल्द ही तय होगी. चिराग पासवान फिलहाल विदेश में हैं और वे 16 अक्टूबर को लौटने के बाद इस पर बातचीत करेंगे.पूर्व विधायक पुत्री के साथ भाजपा में शामिल
पूर्व विधायक सुकर रविदास और उनकी पुत्री तथा कांग्रेस की नेत्री रही डॉ. मंजू देवी ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और असम के सीएम सह प्रदेश भाजपा के विधानसभा सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया. मौके पर हिमंता ने कहा कि सालों पहले पार्टी छोड़ कर गए लोगों का तन, मन भाजपा के साथ ही बना रहा. आगे बढ़ते समय राह में और भी नये साथी मिल रहे हैं. इसे भी पढ़ें -कैबिनेट">https://lagatar.in/cabinet-meeting-29-proposals-including-the-amount-of-maiya-samman-approved-at-rs-2500/">कैबिनेटबैठक : मैया सम्मान की राशि हुई 2500 रुपये सहित 29 प्रस्तावों पर मुहर [wpse_comments_template]
Leave a Comment