Search

 
 
 

छठ पर क्रिसमस की तर्ज पर सजे चौक-चौराहे, श्री महावीर मंडल रांची ने CM को लिखा पत्र

Ranchi News : शंकर प्रसाद ने पत्र में कहा है कि झारखंड सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर रांची शहर में आकर्षक विद्युत सजावट की जाती है. यह सराहनीय पहल है. इसी तर्ज पर छठ महापर्व के दौरान भी राजधानी के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों और धार्मिक स्थलों को रोशनी से सजाया जाना चाहिए.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : पूर्व मंत्री एवं श्री महावीर मंडल के शंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. जिसमें छठ महापर्व के अवसर पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाने की मांग की है. प्रमुख छठ घाटों पर व्रतियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने, जर्जर सड़कों की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

शंकर प्रसाद ने पत्र में कहा है कि झारखंड सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर रांची शहर में आकर्षक विद्युत सजावट की जाती है. यह सराहनीय पहल है. इसी तर्ज पर छठ महापर्व के दौरान भी राजधानी के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों और धार्मिक स्थलों को रोशनी से सजाया जाना चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि छठ देश के प्रमुख लोक आस्था के पर्वों में शामिल है. झारखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है. सभी पर्वों को समान सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रमुख छठ घाटों पर हेलीकॉप्टर से छठव्रतियों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कराने की व्यवस्था करने की मांग की है.
 

अपर बाजार की आठ सड़कों की स्थिति चिंताजनक

पत्र में शहर की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाया गया है. शंकर प्रसाद ने विशेष रूप से अपर बाजार क्षेत्र की जालान रोड, महावीर चौक, श्रद्धानंद रोड, मैकी रोड, काली बाबू स्ट्रीट, आर्यपुरी, शिवपुरी और इंद्रपुरी की सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है.

 

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान व्रती महिलाएं और पुरुष नंगे पांव कई किलोमीटर की दूरी तय कर घाटों तक पहुंचते हैं. ऐसे में टूटी और जर्जर सड़कों से उन्हें काफी परेशानी होती है. चोट लगने की आशंका भी बनी रहती है. इसलिए पर्व से पहले सड़कों की मरम्मत कराई जाए.

 

शंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री से जनहित और धार्मिक आस्था से जुड़े इन मुद्दों पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है. पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, रांची उपायुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और नगर आयुक्त को भी भेजी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही