Search

 
 
 

रामगढ़: नुक्कड़ नाटक जागरूक करने का माध्यम - प्राचार्य

 
Ramgarh: मादक पदार्थों के सेवन पर रोक के उद्देश्य से शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, बरकाकाना की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नयानगर तीन नंबर गेट के समीप छात्र-छात्राओं ने नशीले पदार्थ से होने वाले नुकसानों के प्रति लोगों को जागरूक किया. इस दौरान मुख्य रूप से बरकाकाना ओपी प्रभारी मो. अख्तर अली व उनकी टीम शामिल थी. नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य छात्रों और समुदाय के सदस्यों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था. बच्चों ने नाटक में अपने प्रभावशाली अभिनय कौशल से नशीले पदार्थों के उपयोग से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों को दर्शाया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मो मुस्तफा माजिद ने कहा कि नाटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम होते हैं, बल्कि सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने का भी एक महत्वपूर्ण जरिया भी होते हैं. उन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं और समाज को जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता की इस पहल को सभी ने सराहा और इसमें शामिल सभी बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरकाकाना ओपी प्रभारी मो अख्तर अली ने कहा कि इस आयोजन ने न केवल छात्रों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया, बल्कि उनके परिवार और समुदाय के सदस्यों को भी इस गंभीर समस्या के प्रति जागरूक किया. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/effect-of-monsoon-seen-in-jharkhand-rain-occurred-in-many-cities-of-state-people-got-relief-from-the-heat/">झारखंड

में दिखा मानसून का असर, राज्य के कई शहरों में हुई बारिश…गर्मी से मिली लोगों को राहत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही