Search

 
 
 

पीएम मोदी के हाथों को करें मजबूत: मनीष जायसवाल

 
लोकसभा चुनाव की तैयारियों का मनीष जायसवाल व पूर्व विधायक ने लिया जायजा Chauparan, Hazaribagh: साहू भवन चौपारण व बच्छई पंचायत भवन डुमरी में भाजपा पूर्वी व पश्चमी मंडल के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यसमिति की बैठक हुई. इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह उपस्थित रहे. बैठक की अगुवाई मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा व सुरेश कुमार साव और संचालन मुकुंद साव व गजाधर प्रसाद ने किया. मौके पर मनीष जायसवाल ने तैयारियों का जायजा लेते हुए बूथ स्तर के पदाधिकारियों का परिचय लिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आने वाला तीसरा कार्यकाल बड़े निर्णयों के लिए जाना जाएगा. अपील करते हुए कहा कि आप भी इसमें भागीदार बनें और पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा को वोट करें. दुनिया भारत के आगे नतमस्तक है, इस पर हमें गर्व होना चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-illegal-hoardings-removed-municipal-corporation-launched-campaign/">हजारीबाग

: अवैध होर्डिंग हटाया गया, नगर निगम ने चलाया आभियान

अपना बूथ मजबूत करने पर फोकस करें : मनोज यादव

वहीं, बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि व्यक्तिगत नाराजगी को दूर कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना है. आपसी मदभेद को खत्म कर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और अपना बूथ सबसे मजबूत करने पर फोकस करें. उन्होंने कहा कि आज आप सब सहयोग कीजिए और कल आपके सहयोग के लिए मनीष जायसवाल उपस्थित रहेंगे. बैठक में सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा देवी, राजदेव यादव, रिशु बर्णवाल, मुखिया बीरेंद्र रजक, गंदौरी दांगी, संतोष सिंह, मंटू सिंह, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-women-surrounded-bdo-ruckus-over-abus-residence/">गढ़वा

: महिलाओं ने बीडीओ का किया घेराव, अबुआ आवास को लेकर हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही