Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट के वकीलों की हड़ताल खत्म,10 से न्यायिक कार्य करेंगे अधिवक्ता

रांची जिला बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 10 अगस्त  (सोमवार) से रांची व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य में पूर्व की तरह शामिल होने की घोषणा की है. एसोसिएशन की ओर से जारी आवश्यक सूचना में सभी अधिवक्ताओं से नियमित न्यायिक कार्य करने का आग्रह किया गया है.
 
  • SDO/एक्जीक्यूटिव कोर्ट के न्यायिक कार्य का जारी रखेंगे बहिष्कार

Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 10 अगस्त  (सोमवार) से रांची व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य में पूर्व की तरह शामिल होने की घोषणा की है. एसोसिएशन की ओर से जारी आवश्यक सूचना में सभी अधिवक्ताओं से नियमित न्यायिक कार्य करने का आग्रह किया गया है.

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि SDO/एक्जीक्यूटिव कोर्ट  के कार्यों में अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य बहिष्कार का पूर्व में लिया गया निर्णय अगले निर्णय तक जारी रहेगा. 

सोमवार से पुराने और नए दोनों बार भवनों के काउंटर पूर्व की तरह खोल दिए जाएंगे और नियमित रूप से काम करेंगे. हालांकि न्यायिक कार्य शुरू करने और दोनों तरफ के काउंटर खोलने के इस निर्णय के अलावा पूर्व में आमसभा/एसोसिएशन द्वारा लिए गए अन्य सभी निर्णय यथावत और प्रभावी रहेंगे.


एडहॉक कमेटी ने सभी अधिवक्ताओं से एसोसिएशन द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों का पूर्ण अनुपालन करते हुए एकता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है. इसकी जानकारी एसोसिएशन के एडहॉक कमेटी के सदस्य संजय विद्रोही ने दी.

इसे भी पढ़ें - 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही