Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 60000 के पार, कोटक महिंद्रा के शेयर 4.52 फीसदी उछले

LagatarDesk :  भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ खुला है. अच्छे ग्लोबल संकेतों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स  60000 और निफ्टी 17680 के पार ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स 207.28 अंकों की तेजी के साथ 60053.7 के लेवल पर शुरू हुआ. जबकि निफ्टी 60.75 अंकों की मजबूती के साथ 17684.8 के लेवल पर खुला है. आज एशियाई बाजारों निक्केई, कोस्पी समेत हेंगसेंग में भी तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा अमेरिकी वायदा बाजार में सपाट ट्रेडिंग देखी जा रही है. (पढ़ें, टीपीसी">https://lagatar.in/tpc-clarified-the-organization-has-nothing-to-do-with-any-criminal-gang/">टीपीसी

ने दी सफाई, किसी आपराधिक गिरोह से संगठन का कोई लेना देना नहीं)

डॉलर के मुकाबले 3 पैसे मजबूत खुला रुपया

बाजार में आयी तेजी में पीएसयू बैंकिंग स्टॉक्स सबसे आगे हैं. वहीं एनएसई पर निफ्टी पीएसयू इंडेक्स 1.5% पर ट्रेड कर रहा है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत खुला है. रुपया 81.98 के मुकाबले 81.95 प्रति डॉलर पर शुरू हुआ. इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 13 अंकों की मामूली तेजी के साथ 59,846 पर और निफ्टी में 24 अंक चढ़कर 17,624 पर बंद हुए थे. इसे भी पढ़ें : सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhi-attacks-modi-government-accuses-of-misuse-of-cbi-ed-weakening-of-legislature-executive-and-judiciary/">सोनिया

गांधी मोदी सरकार पर हुई हमलावर, सीबीआई-ईडी के दुरुपयोग, विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को कमजोर करने का आरोप लगाया

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 5 शेयर लाल निशान पर

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 25 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 5 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. कोटक महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 4.52 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. जबकि टीसीएस के शेयरों  में 0.67 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है.

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में कोटक महिंद्रा, सनफार्मा, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की श्रेणी में टीसीएस, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/gift-to-bihar-government-employees-and-pensioners-dearness-allowance-increased-by-4-percent/">बिहार

सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सौगात, महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड भारती एयरटेल, लार्सन, एसबीआईस अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, नेस्ले, आईटीसी, पावरग्रिड और टाइटन के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसके अलावा टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, एचयूएल, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, एचसीएल टेक और विप्रो में भी तेजी देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/rapid-firing-in-louisville-america-five-killed-8-injured-shooter-also-killed/">अमेरिका

के लुइविले में ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच की मौत, 8 घायल, शूटर भी ढेर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही