Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में साथी छात्रा को गोली मारने के बाद छात्र ने खुद को भी उड़ाया

Noida : ग्रेटर नोएडा में एक छात्र ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी. दोनों शिव नाडर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स थे. जानकारी के अनुसार छात्रा कानपुर की रहने वाली थी, जबकि छात्र अमरोहा का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. हत्या और आत्महत्या की घटना के बाद शिव नाडर यूनिवर्सिटी में सनसनी फैल गई. पुलिस यूनिवर्सिटी के कर्मियों और छात्र-छात्राओं के करीबी मित्रों से पूछताछ कर रही है.

पहले गले मिला, फिर मार दी गोली

जानकारी के अनुसार दोनों शिव नाडर यूनिवर्सिटी में बीए थर्ड ईयर में पढ़ रहे थे. छात्र अनुज और छात्रा डाइनिंग हॉल में बात कर रहे थे. इसी दौरान दोनों एक-दूसरे से पहले गले मिले. उसके बाद अनुज ने पिस्टल निकाली और छात्रा को गोली मार दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. अनुज वहां से भाग निकला. आनन फानन में घायलावस्था में छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पता चला कि अनुज ने हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली. जिसमें उसकी भी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार दोनों में कुछ दिन से विवाद चल रहा था. घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी गई है. इसे भी पढ़ें : फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-no-stove-no-electricity-then-how-did-the-fire-start/">फॉलोअप

: न चूल्हा, न बिजली, फिर कैसे लग गई आग ?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही