Search

 
 
 

Simdega News: कोलेबिरा से लापता छात्र तमिलनाडु में मिला, परिवार में लौटी खुशियां

कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ से 29 जून 2026 को लापता हुए 11 वर्षीय छात्र प्रिंस कंडुलना सकुशल मिल गया है. वह वर्तमान में तमिलनाडु के मदुरै स्थित एक चाइल्ड होम में सुरक्षित है.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ से 29 जून 2026 को लापता हुए 11 वर्षीय छात्र प्रिंस कंडुलना सकुशल मिल गया है. वह वर्तमान में तमिलनाडु के मदुरै स्थित एक चाइल्ड होम में सुरक्षित है. बच्चे के सुरक्षित मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, मदुरै चाइल्ड होम के अधिकारियों ने प्रिंस के माता-पिता से संपर्क कर बच्चे के सुरक्षित होने की जानकारी दी. इसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों की प्रिंस से बात भी कराई गई. वीडियो कॉल में बेटे को स्वस्थ और सुरक्षित देखकर परिवार की चिंता दूर हो गई और घर में खुशी का माहौल बन गया.

Uploaded Image

 

परिजनों ने इस संबंध में कोलेबिरा पुलिस को भी सूचना दे दी है. अब बच्चे की सकुशल घर वापसी के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कोलेबिरा पुलिस की एक टीम तथा प्रिंस के परिजन तमिलनाडु के मदुरै जाकर उसे वापस लेकर आएंगे.

 

गौरतलब है कि प्रिंस के लापता होने की खबर सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी. व्यापक स्तर पर लोगों द्वारा खबर साझा किए जाने और सहयोग मिलने से बच्चे का पता लगाने में महत्वपूर्ण मदद मिली.

 

प्रिंस के सुरक्षित मिलने पर उसके परिवार ने पुलिस प्रशासन, चाइल्ड होम के अधिकारियों, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, समाजसेवियों तथा इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया है. पूरे लचरागढ़ क्षेत्र में बच्चे के सकुशल मिलने से राहत और खुशी का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही