Search

 
 
 

UGC रेगुलेशन 2026 लागू करने की मांग को लेकर छात्र संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन 13 को

यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लागू करने की मांग को लेकर 13 फरवरी को देशभर में छात्र संगठनों द्वारा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा.
 

Ranchi : यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लागू करने की मांग को लेकर 13 फरवरी को देशभर में छात्र संगठनों द्वारा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा. इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची में भी विभिन्न छात्र संघों के नेतृत्व में व्यापक प्रदर्शन की तैयारी की गई है.

 

ज्ञात हो कि 13 जनवरी को यूजीसी रेगुलेशन 2026 लागू किया गया था. इसके बाद देश के कई हिस्सों में इस रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन हुए और मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा.

 

सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी. न्यायालय के इस निर्णय के बाद रेगुलेशन के समर्थन में खड़े छात्रों में आक्रोश व्याप्त है. अब वे इसे लागू करने की मांग को लेकर पुनः सड़क पर उतरने जा रहे हैं.

 

छात्र संगठनों के अनुसार, देश के लगभग 100 विश्वविद्यालयों में 13 फरवरी को प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे. रांची में भी लगभग सभी प्रमुख छात्र संघ और विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र एकजुट होकर मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन करेंगे. सैकड़ों की संख्या में छात्रों के एकत्रित होने की संभावना जताई जा रही है.

 

प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से छात्र संघ राज्य के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में संपर्क अभियान चला रहे हैं. रांची में 13 फरवरी की सुबह 11 बजे डीएसपीएमयू (DSPMU) के मुख्य द्वार से एक मार्च निकाला जाएगा, जो विश्वविद्यालय परिसर और रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से होते हुए मोरहाबादी पहुंचेगा. मार्च के माध्यम से केंद्र सरकार से यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लागू करने की मांग की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही