Search

 
 
 

CUJ में देर रात थमा छात्रों का आंदोलन, आज शाम कुलपति से होगी बातचीत

Ranchi News : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में आंदोलनरत छात्रों ने देर रात अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दिया. वहीं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे दो विद्यार्थियों ने भी अपना अनशन समाप्त कर दिया.
 
CUJ

Ranchi News : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में मेस की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और बढ़े हुए शुल्क को लेकर आंदोलनरत छात्रों ने देर रात अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दिया. करीब रात 2 बजे विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद छात्रों ने यह फैसला लिया.

 

आंदोलन के तहत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे दो विद्यार्थियों ने भी अपना अनशन समाप्त कर दिया. वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों की समस्याओं पर छात्रहित में उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया गया.

 

अब छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच आज शाम 5 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक होगी. इस दौरान कुलपति छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से सीधे बातचीत करेंगे. बैठक में मेस की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और शुल्क से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

 

छात्रों का कहना है कि वे वार्ता के माध्यम से अपनी मांगों का समाधान चाहते हैं. वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन फिलहाल समाप्त कर दिया गया है. (झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही