Search

 
 
 

26 साल बाद भी सवाल कायम, सिर्फ कमियां गिनाने से काम नहीं चलेगा, JMM ने बाबूलाल पर साधा निशाना

Ranchi News :  JMM ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को राजनीति में करीब 26 साल हो गए हैं. वह झारखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और लंबे समय तक भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. इसके बावजूद उनके क्षेत्र के गरीब और आदिवासी लोगों की समस्याएं आज भी बनी हुई हैं.
 
JMM

Ranchi News :  झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला है. पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए बाबूलाल मरांडी पर उनके विधानसभा क्षेत्र और वहां के आदिवासियों की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं.

 

JMM ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को राजनीति में करीब 26 साल हो गए हैं. वह झारखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और लंबे समय तक भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. इसके बावजूद उनके क्षेत्र के गरीब और आदिवासी लोगों की समस्याएं आज भी बनी हुई हैं.

 

पार्टी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी लगातार राज्य सरकार की कमियां गिनाते हैं और सवाल उठाते हैं. बाबूलाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल सरकार की कमियां गिनाना आसान है. लेकिन अपने क्षेत्र के सवालों का जवाब देना भी जरूरी है.

 

JMM ने सोशल मीडिया पोस्ट में एक ग्रामीण की तस्वीर का हवाला देते हुए सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए. पार्टी ने कहा कि कई ग्रामीण इलाकों में आज भी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में सिर्फ सरकार पर आरोप लगाने के बजाय क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में अपनी भूमिका भी बतानी चाहिए.

 

JMM ने यह भी कहा कि जनता को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है. पार्टी ने बाबूलाल मरांडी से पूछा कि इतने लंबे राजनीतिक अनुभव के बाद भी उनके विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति में अपेक्षित सुधार क्यों नहीं हुआ.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही