Search

 
 
 

गुमला लापता बच्ची केस : सरकार ने HC को बताया, लापरवाह अफसरों को चिह्नित करने के लिए बनी है वन मैन कमेटी

Ranchi Court News : सितंबर 2018 से गुमला से गुमशुदा 6 वर्षीय बच्ची की बरामदगी को लेकर उसकी मां ने हेवियस कॉर्पस दायर की है, जिसकी सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. कोर्ट ने सरकार से अनुसंधान एवं लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट मांगी है. अब मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी.
 
हाईकोर्ट

Ranchi Court News : झारखंड हाईकोर्ट में गुमला से वर्ष 2018 में लापता बच्ची मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले में लापरवाह अधिकारियों को चिह्नित करने और उन पर रिस्पांसिबिलिटी फिक्स करने के लिए आईजी प्रोविजन मयूर पटेल की अध्यक्षता में वन मैन कमेटी बनी है. 

 

कमेटी ने इस कार्य को पूरा करने के लिए गृह विभाग को पत्र लिखकर और 15 दिनों की समय की मांग की है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर निर्धारित की है. साथ ही सरकार से अनुसंधान एवं लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट मांगी है.

 

बता दें कि सितंबर 2018 से गुमला से गुमशुदा 6 वर्षीय बच्ची की बरामदगी को लेकर उसकी मां ने हेवियस कॉर्पस दायर की है, जिसकी सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट कर रही है. आज सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले के मुख्य आरोपी का गुजरात के गांधीनगर में दो पूरक टेस्ट किए गए थे, जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है.

 

इस बीच मुख्य आरोपी का रिम्स में साइकोलॉजिकल इवैल्यूएशन टेस्ट करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए गुमला के सक्षम न्यायालय से अनुमति ले ली गई है. रिम्स से टेस्ट के लिए तिथि मिलने पर यह जांच कराई जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही