Search

गुमला लापता बच्ची केस : सरकार ने HC को बताया, मुख्य आरोपी नार्को टेस्ट के लिए अनफिट पाई गई

Jharkhand Court News : झारखंड हाईकोर्ट में गुमला से वर्ष 2018 लापता बच्ची मामले में सुनवाई हुई. इस दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मुख्य आरोपी भुखली लकड़ा गुजरात के गांधीनगर में होने वाले नार्को टेस्ट के लिए स्वास्थ्य कारणों से अनफिट पाई गई.
 
  • सस्पेक्ट डिटेक्शन टेस्ट सहित दो पूरक टेस्ट कराये गए

Jharkhand Court News : झारखंड हाईकोर्ट में गुमला से वर्ष 2018 लापता बच्ची मामले में सुनवाई हुई. इस दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मुख्य आरोपी भुखली लकड़ा गुजरात के गांधीनगर में होने वाले नार्को टेस्ट के लिए स्वास्थ्य कारणों से अनफिट पाई गई. 

इसके बाद उसके सस्पेक्ट डिटेक्शन टेस्ट सहित दो पूरक टेस्ट कराये गए हैं. बताया कि गुजरात गई पुलिस की टीम 19 अगस्त को रांची लौटेगी. इसके बाद टेस्ट स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की जाएगी. 

सरकार की ओर से लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की गई.

इसके बाद कोर्ट ने सरकार को अगली सुनवाई (24 अगस्त) में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शशांक शेखर ने पक्ष रखा.

दरअसल  सितंबर 2018 से गुमशुदा गुमला की 6 वर्षीय बच्ची की बरामदगी को लेकर उसकी मां चंद्रमुनि उराइन की ओर से दायर हेवियस कार्पस की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट कर रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही