Jharkhand Weather News : झारखंड में मॉनसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है. सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग के अनुसार, खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और चतरा में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है.
इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कई जिलों में मौसम रहेगा सुहावना
बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में तापमान में राहत मिल सकती है. इन इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की उम्मीद है.
19 अगस्त के बाद राहत, पर पूरी तरह नहीं थमेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 अगस्त के बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है. इसके बावजूद कई इलाकों में गरज के साथ बारिश जारी रहेगी. 20 अगस्त को कुछ जगहों पर हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है.
रांची-देवघर सहित कई शहरों में आंधी-बारिश के आसार
वहीं 21 अगस्त तक राज्य में बारिश का असर बने रहने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, पलामू, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा और देवघर में भी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है.
लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह
मौसम विभाग ने खराब मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. इस दौरान जरूरी काम नहीं होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. साथ ही बिजली चमकने परखुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और अन्य असुरक्षित स्थानों से दूर रहने को कहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

