Ranchi News: राजधानी के खेलगांव स्थित IIIT रांची में छात्र आदित्य की मौत के बाद विद्यार्थियों का विरोध-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा. छात्रों से बातचीत करने पहुंचे संस्थान के चेयरमैन ने फैकल्टी के साथ चर्चा का प्रस्ताव दिया, लेकिन विद्यार्थी निदेशक से सीधे वार्ता की मांग पर अड़े रहे.
छात्रों ने निदेशक के इस्तीफे के साथ हॉस्टल की बुनियादी सुविधाओं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की मांग की है. चेयरमैन ने छात्रों की मांग पर निदेशक को बुलाने की बात कही है. फिलहाल विद्यार्थियों का धरना जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.