Search

 
 
 

सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी पर छात्र संघ ने की JLKM कार्यकर्ता पर FIR की मांग की

Ranchi: सोशल मीडिया पर कथित जातिसूचक टिप्पणी को लेकर रांची में विवाद गहरा गया है. आदिवासी छात्र संघ (ACS) ने आज रांची के अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के एक कार्यकर्ता के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
 

Ranchi: सोशल मीडिया पर कथित जातिसूचक टिप्पणी को लेकर रांची में विवाद गहरा गया है. आदिवासी छात्र संघ (ACS) ने आज रांची के अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के एक कार्यकर्ता के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

 

संघ ने आरोप लगाया है कि JLKM से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता पप्पू कुमार कुर्मी ने फेसबुक पर दलित समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणी की है. शिकायत में कहा गया है कि ‘Pappu Kr KuDmi’ नाम के फेसबुक प्रोफाइल से एक पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए दलित समुदाय के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया.

 

आदिवासी छात्र संघ ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला कृत्य बताते हुए कहा कि यह SC/ST (Prevention of Atrocities) Act, 1989 की विभिन्न धाराओं, IT Act और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है.

 

संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दया राम समेत अन्य प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ तत्काल नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. साथ ही यह भी जांच की मांग की गई है कि क्या आरोपी को किसी प्रकार का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है.

 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक ओर कुछ कुर्मी नेता अपने समाज को ST सूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके कार्यकर्ता अनुसूचित समुदायों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है.

 

आदिवासी छात्र संघ ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर उचित कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन जिलेभर में उग्र आंदोलन करेगा. रांची SC/ST थाना ने शिकायत पत्र प्राप्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही