Search

 
 
 

झारखंड स्कूल आइडल के जिला स्तरीय चयन में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Ranchi News : रांची, हजारीबाग, दुमका, कोडरमा और खूंटी समेत कई जिलों में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया. छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
 
झारखंड स्कूल आइडल

Ranchi News : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित ‘झारखंड स्कूल प्रतिभा खोज 2026–झारखंड स्कूल आइडल : सुर और ताल संग्राम’ के तहत गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

रांची, हजारीबाग, दुमका, कोडरमा और खूंटी समेत कई जिलों में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया. छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

Uploaded Image

 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

 

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है. इसके प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए परियोजना निदेशक शशि रंजन और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जागरूकता वैन भी रवाना की गई है.

 

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं. जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

 

यह पहल विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही