Search

 
 
 

बहरागोड़ा थाना पहुंची कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं, साइबर सुरक्षा व कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को करीब से समझने के लिए स्थानीय थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया
 

Baharagora (Himangshu karan): कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को करीब से समझने के लिए स्थानीय थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया.जहां थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें थाने के विभिन्न विभागों, दिनों दिन कामकाज और एफआईआर (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराया.

 

इसके साथ ही अधिकारियों ने आपातकालीन सेवा 'डायल 112' का सही समय पर सतर्कतापूर्वक प्रयोग करने, बच्चों और महिलाओं के कानूनी व मौलिक अधिकारों और आजकल बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी और अंत में सभी बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके बीच मीठी-मीठी चॉकलेट्स का वितरण किया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही