Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विभावि में छात्र संघ चुनाव कराने के लिए छात्रों ने चलाया जागरुकता अभियान

Advertisement
Advertisement

‘छात्र संघ हमारा अधिकार, विश्वविद्यालय कर रहा वंचित’

Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय में छात्र प्रतिनिधि अभिषेक राज के नेतृत्व में छात्रों ने बुधवार को छात्र संघ चुनाव कराने के लिए पीजी के विभिन्न विभागों में छात्रों के बीच जागरुकता अभियान चलाया. छात्रों को संबोधित करते हुए अभिषेक ने बताया कि पिछले एक महीने से छात्र संघ चुनाव कराने के लिए विभावि प्रशासन से मांग की जा रही है, परंतु कोई भी कदम यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से चुनाव को लेकर नहीं उठाया गया. कई बार आंदोलन भी हुए. पिछले पांच वर्षों से छात्रों का कोई प्रतिनिधित्व करने वाला नहीं है, जिससे कई समस्याओं का सामना आए दिन सभी छात्रों को करना पड़ता है. अभिषेक ने बताया कि छात्र संघ हमारा अधिकार है और विभावि प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं और हमें हमारे अधिकारों से वंचित कर रहा है. छात्र बंटी कुमार ने छात्र संघ के होने के फायदे और नहीं होने के नुकसान को भी बताया. जागरुकता अभियान के तहत अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, संस्कृत, उर्दू, गणित विभाग में छात्रों को जागरूक करने का प्रयास किया गया. छात्रों ने भी बहुत सारी समस्याओं को रखा और छात्र संघ चुनाव कराने की इस मुहिम में शामिल होने की बात कही. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/prostitution-exposed-in-patna-25-including-13-women-arrested/">पटना

में देह व्यापार का खुलासा, 13 महिला समेत 25 पकड़े गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही