Ranchi: साईं नाथ विश्वविद्यालय, रांची में बुधवार को मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेस की कर्नल करमजीत कौर ने नर्सिंग के छात्रों को सेना में करियर संबंधी परामर्श दी. विवि के वीसी प्रो० डॉ० एसपी अग्रवाल एवं नर्सिंग विभाग की प्राचार्या ने मुख्य अतिथि करमजीत कौर को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नर्सिंग पेशे की विशेषताओं एवं रक्षा और सेवा के अहम तत्वों का उल्लेख किया. कौर ने सेना में नर्सिंग करियर के विभिन्न अवसरों जैसे अस्पताल, फील्ड अस्पताल, युद्ध क्षेत्र एवं आपातकालीन सेवाएं इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इसके साथ ही कर्नल कौर ने सेना में नर्सिंग विभाग में भर्तियों के लिये आवेदन की प्रक्रिया और योग्यता मापदंडों के बारे में भी छात्रों को विस्तार से बताया. वीसी अग्रवाल ने कहा कि नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए सेना में करियर एक बहुत ही महत्वूपर्ण और सम्मानित क्षेत्र है. सेना में नर्सिंग करियर व्यापक, सम्मानित एवं सामाजिक रूप से प्रभावी है. यह एक उत्कृष्ट दायित्व है. जिसमें आप सेवा और देश के लिए योगदान कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें - नीट">https://lagatar.in/neet-paper-leak-cbi-reaches-hazaribaghs-oasis-school-interrogation-of-the-principal-continues/">नीटपेपर लीक : हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची सीबीआई, प्रिंसिपल से पूछताछ जारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment