Search

 
 
 

योगाभ्यास से दुरूस्त हो रहे तुलसी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी, मेडिटेशन से मिल रहा लाभ

रोलाडीह गांव के तुलसीनगर में स्थित तुलसी पब्लिक स्कूल अपने योगाभ्यास से विद्यार्थियों को दुरूस्त बनाया जा रहा है.
 
  • ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम स्कूल टीपीएस बना अभिभावकों का बेहतर विलल्प

Chaibasa (Sukesh kumar):  रोलाडीह गांव के तुलसीनगर में स्थित तुलसी पब्लिक स्कूल अपने योगाभ्यास से विद्यार्थियों को दुरूस्त बनाया जा रहा है. शिक्षा के अलावा योग को स्कूल प्रबंधन ने  महत्व दिया है. स्कूल की प्रिंसिपल र्कीतिलता ने बताया कि छात्रावास के विद्यार्थी रोजाना योग  से अपना शारीरिक विकास कर रहे हैं. इसके अलावा मार्शल आर्ट ,कराटे की कक्षाएं भी इस स्कूल में आरंभ की गई है . 

 

रोजाना मेडिटेशन क्लास को अनिवार्य कर दिया गया है. ग्रामीण क्षेत्र में यह पहला स्कूल है, जहां संपूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है. तुलसी पब्लिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम का एक बेहतर विकल्प बना हैं. 


अगस्त 2024 में स्थापित यह स्कूल अपने शिक्षा प्रणाली से नई ऊंचाई तक पहुंच रहा है. अपने न्यूनतम फीस की वजह से कम समय में ही इस स्कूल ने अपनी अलग पहचान बनायी है. लगभग 400 की संख्या में इस स्कूल में पढ़ते हैं. दूर दराज के विद्यार्थियों के लिए यहां छात्रावास की भी व्यवस्था रखी गयी है, जहां लगभग 70 विद्यार्थी रहते हैं.

 

यहां बता दें कि यह स्कूल तुलसीराम महतो के नाम से स्थापित किया गया है. अंग्रेजी शासन में तुलसी राम महतो ने इस क्षेत्र में एक अलग पहचान बनायी थी. उस दौर में इन्होंने जातिवाद को खत्म करना चाहा, जिस दौर में भारत जैसे देश में जातिवाद पूरी तरह से हावी हो गया था. अंग्रेजी माध्यम का यह स्कूल अगस्त 2024 में तुलसी राम महतो के नाम से स्थापित किया गया है. जहां  लगभग 400 विद्यार्थी का नामांकन हुआ है. योगाभ्यास लगातार इस स्कूल में हो रहा हैं.

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही