Search

 
 
 

लंबित छात्रवृति पर बोले छात्र -  शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो होगा उग्र आंदोलन

Ranchi: झारखंड में ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति को लेकर छात्रों की नाराजगी चरम पर है. कई वर्षों से छात्रवृत्ति राशि जारी नहीं होने के विरोध में छात्रों और उनके प्रतिनिधियों ने लोकभवन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं.
 

Ranchi: झारखंड में ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति को लेकर छात्रों की नाराजगी चरम पर है. कई वर्षों से छात्रवृत्ति राशि जारी नहीं होने के विरोध में छात्रों और उनके प्रतिनिधियों ने लोकभवन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं.

 

पढ़ाई पर गहरा असर


ज्ञापन सौंपने आए प्रतिनिधियों ने बताया कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने से हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले छात्र परीक्षा फॉर्म भरने, किताबें खरीदने और अन्य शैक्षणिक खर्च वहन करने में असमर्थ हैं. कई छात्रों की पढ़ाई बीच में ही छूटने की स्थिति में पहुंच गई है. छात्रों का कहना है कि वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

 

सरकार और केंद्र पर आरोप-प्रत्यारोप


इस मुद्दे पर राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार से फंड का हिस्सा समय पर प्राप्त नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति वितरण में देरी हो रही है. वहीं छात्रों के प्रतिनिधियों ने इस दलील को राजनीति करार देते हुए कहा कि यदि अन्य योजनाओं और सरकारी खर्चों के लिए बजट उपलब्ध है, तो छात्रों की शिक्षा के लिए राशि क्यों नहीं जारी की जा रही है.

 

आश्वासन से नहीं समाधान


कल्याण मंत्री द्वारा भविष्य में नए प्रावधान लाने के बयान पर भी छात्रों ने नाराजगी जताई. उनका कहना है कि छात्रों को तत्काल राहत की जरूरत है, न कि सिर्फ आश्वासन की. प्रतिनिधियों ने मांग की है कि राज्य और केंद्र सरकार समन्वय स्थापित कर अविलंब लंबित छात्रवृत्ति राशि जारी करें.
छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही