Search

छात्र BCA पाठयक्रम में दाखिला लेते हैं मगर RU से जारी होती है मार्कशीट - प्राचार्य

Ranchi: वोकेशनल विषय में नामांकन को लेकर विद्यार्थियों में बनी भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए आज संत पॉल्स कॉलेज सभागार में संवाददाता सम्मेलन आयोजित की गई. इस दौरान कॉलेज प्राचार्य अनुज तिग्गा ने बताया कि संत पॉल्स कॉलेज महाविद्यालय को रांची विश्वविद्यालय की अनुशंसा पर एचआरडी के द्वारा मान्यता प्रदान किया गया है.
 
विश्वविद्यालय के दिशानिर्देश के अनुसार विभिन्न विषयों को पढ़ाया जाता है. इसी पाठयक्रम का अनुसरण करते हुए कॉलेज में विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाता है. इसके अलावा एडमिट कार्ड, मार्क सीट और डिग्री सर्टिफिकेट यूनिवर्सिटी की ओर से दी जाती है.

महाविद्यालय में बीबीए, बीसीए में लगातार 2018 से 2027 तक की संबंद्धता प्राप्त है. यहां पर छात्र बीसीए पाठयक्रम के तहत दाखिला लिया जाता है. लेकिन रांची विश्वविद्यालय के द्वारा जारी मार्कशीट कभी बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन ऑनर्स तो कभी बैचलर ऑफ सांइस-कंप्यूटर एप्लीकेशन (वोकेशनल) के नाम से प्रदान किया जाता है.

इसी बात को लेकर विद्यार्थियों में अपने भविष्यी को लेकर भ्रमित हो जाते हैं.यह समस्याप सिर्फ  संत पॉल्सो कॉलेज का नहीं है किन्तु् रांची विश्वयविद्यालय अतंर्गत सभी महाविद्यालय बीसीए के नाम पर इसी प्रकार की डिग्री प्रदान करती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही